-12 C
Innichen
Wednesday, January 21, 2026

कांग्रेस प्रत्याशी उदय लाल आंजना को बेगूं विधानसभा क्षेत्र की जनता ने दिया भरपूर समर्थन

चित्तौड़गढ़ लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के लोकप्रिय प्रत्याशी किसान केसरी उदयलाल आंजना ने जन दर्शन यात्रा के दौरान गुरुवार को बेगूं विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क कर ग्रामवासियों से लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष मे समर्थन देने की अपील की। किसान नेता उदय लाल आंजना ने जनदर्शन यात्रा कार्यक्रम में ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आजकल किस प्रकार से भाजपा ने पूरे देश में जातिवाद का जहर घोल रखा है भेदभाव कर रखा है ताकि लोग इन्ही सब में उलझे रहें और देश में व्यापक तोड़ पर जड़े जमा चुकी समस्याओं से ध्यान भटक जाए।

देश में बढ़ती हुई महंगाई,बेरोजगारी वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की और अग्रसर है और ये भाजपाई लोगों को जातिवाद में उलझाए हुए हैं। मै जातिवाद में विश्वास नहीं रखता मेरी तो सिर्फ एक ही जात है वो है किसान जात। मै किसान भाईयों के साथ हमेशा से हर समस्याओं में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहा हूं और आगे भी काश्तकारों की हर समस्या के तुरंत निस्तारण के लिए उनकी सेवा में समर्पित रहुंगा।

बेगूं के पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह विधूड़ी ने जानकारी देते हुए बताया कि लोकप्रिय किसान नेता उदय लाल आंजना ने गुरुवार को बेगूं विधानसभा क्षेत्र के गोपालपुरा, राजगढ़, ईटावा, दुगार, बरनियास, मोतीपुरा, पारसोली, खेरपुरा, सुवाणिया, सामरिया, काटुंदा, जयनगर, साड़ास, रघुनाथपुरा, तुम्बड़िया एवं गंगरार शहर में दौरा कर जनसंपर्क किया और लोकसभा चुनाव में हाथ का बटन दबाकर उन्हे आशीर्वाद देने का आग्रह किया ताकि क्षेत्र की विभिन समस्याओं के निराकरण के लिए और क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए उनके हाथ मजबूत हों। बेगूं विधानसभा क्षेत्र के समस्त मतदाताओं ने सेवाभावी नेता आंजना का भव्य स्वागत अभिनंदन करते हुए भरपूर समर्थन दिया और लोकसभा चुनाव में उनकी जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भैरू लाल चौधरी ने बताया कि राजस्थान में इन 5 महीनों के बीजेपी राज से जनता त्रस्त हो चुकी अवैध वसूली,भ्रष्टाचार अपनी जड़े जमा चुका है। यदि लोकसभा चुनाव में गलती से भी भाजपा आ जाती है तो पूरे लोकसभा क्षेत्र का बंटाधार हो जाएगा। हर वर्ग की समस्याओं में बढ़ोतरी हो जाएगी। यह क्षेत्र का हर मतदाता समझता है इसलिए अबकी बार किसी गलती की गुंजाईश नही है सबने यह संकल्प ले रखा है 26 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव में किसान पुत्र कांग्रेस प्रत्याशी उदय लाल आंजना को जीत का आशीर्वाद प्रदान कर किसान और आम जन का राज स्थापित करेंगे।

जनदर्शन यात्रा के दौरान आंजना के साथ बेगूं के पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह विधूड़ी, चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भैरू लाल चौधरी सहित बेगूं विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेसजन, ज़िला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षगण, मंडल अध्यक्षगण, ज़िला परिषद एवं पंचायत समिति के सदस्यगण, विभिन्न गांवों के सरपंचगण, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं अग्रिम संगठनों के पदाधिकारीगण सहित बड़ी संख्या में स्थानीय मतदाता उपस्थित थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles