निम्बाहेड़ा : निम्बाहेड़ा छोटीसादड़ी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी उदयलाल आंजना, कांग्रेस प्रत्याशी(एम.पी.)समुन्द्र पटेल मध्य प्रदेश पंचायत प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य जावरा के डीपी धाकड़ बुधवार कों छोटीसादड़ी क्षेत्र के घाटा माताजी, एकलिंगपुरा, लुंनखन्दा,पिलखेड़ी, भुवानिया खेड़ी,अनोपपूरा,कोचवा, पानगढ़, गढ़वादा,बडावली,बांगेड़ा, कनेरा में सघन जनसम्पर्क कर सभा को सबंोधित किया। सघन जनसम्पर्क के दौरान आंजना को क्षेत्रवासियों का अपार जनसमर्थन देखने को मिला जहा हजारो की संख्या में समर्थकों ने आंजना को विधानसभा चुनाव 2023 में भारी मतों से वियज दिलाने का संकल्प लिया साथ ही देवाकमाता में बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं, ग्रामवासियों , महिलाओं एवं समर्थको ने आंजना का जुलुस के रूप में अुगवाई कर ढ़ोल नगाडो डिजे की धुन पर नाचते गाते हुए सभा स्थल पहुचे जहा आंजना, पटेल, डीपी धाकड़ एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने हजारों की संख्या में उपस्थितजनों को संबंोधित किया गया। आंजना ने निम्बाहेड़ा छोटीसादड़ी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में जनसम्पर्क कर सभाओ कों सम्बोधित किया।

कांग्रेस प्रत्याशी आंजना ने कहा कीं राजस्थान विकास में नए आयाम स्थापित कर रहा है राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी जनकल्याणकारी योजनाओं कर लाभ सभी वर्गों कों मिल रहा है आंजना में कहा कीं आमजन की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए नीतियों का निर्धारण करना, आमजन के हितों को प्राथमिकता एवं क्षेत्र की आमजनता के मशाअनुरूप विकास कार्य करवाना है यही कांग्रेस की रीति-नीति है। उक्त विचार निम्बाहेड़ा छोटीसादड़ी विधानसभा क्षैत्र से कांग्रेस प्रत्याशी उदयलाल आंजना ने बुधवार को निम्बाहेड़ा के घाटा क्षेत्र में सघन जनसंपर्क के दौरान उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए व्यक्त किये।

जनसंपर्क अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं अलग अलग जंगहों पर कांग्रेस प्रत्याशी आंजना का साफा बंधवाकर पुष्पाहारों से गर्म जोशी के साथ स्वागत-अभिनन्दन किया। कांग्रेस प्रत्याशी आंजना ने जनसम्पर्क यात्रा से पूर्व विभिन्न धार्मिक स्थानों में पुजा अर्चना कर यात्रा को प्रारम्भ किया। इस अवसर पर बडी संख्या में कांग्रेसजन, जनप्रतिनिधिगण, अग्रीम संगठनों के पदाधिकारीगण, गणमान्यजन, महिलाए, ग्रामीणजन इत्यादि उपस्थित थे।


