निंबाहेड़ा : लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के लोकप्रिय प्रत्याशी किसान केसरी उदयलाल आंजना की जन दर्शन यात्रा बुधवार को बड़ी सादड़ी एवं वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में पहुंची। बड़ी सादड़ी एवं वल्लभ नगर विधानसभा क्षेत्र में जनदर्शन यात्रा कार्यक्रम में ग्रामवासियों द्वारा आयोजित जनसभा में बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी उदयलाल आंजना ने कहा कि लोकसभा चुनाव में देश की जनता इंडिया महागठबंधन को अपना आशीर्वाद प्रदान करेगी एवं कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी घोषणा पत्र में नारी न्याय गारंटी के तहत नारी शक्ति को पूरा सम्मान दिया जाएगा। जिसमें महालक्ष्मी योजना के अन्तर्गत प्रत्येक गरीब परिवार में एक महिला को सालाना 1 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।प्रत्येक पंचायत में एक महिला को “अधिकार मैत्री” नियुक्त किया जाएगा।

केंद्र सरकार की नई नियुक्तियों में महिलाओं को 50% आरक्षण दिया जाएगा। सावित्री बाई फुले छात्रावास में प्रत्येक जिले में महिला होस्टल बनाए जाएंगे। आशा/आगनवाड़ी/एमडीएम वर्कर्स के वेतन में केंद्र सरकार के योगदान को दोगुना किया जाएगा। इससे नारी शक्ति को पूरा सम्मान प्राप्त होगा। कांग्रेस प्रत्याशी आंजना के उदबोधन पर बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीण क्षेत्र की महिला मतदाताओं ने ज़ोरदार तालियां बजाकर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को विजय श्री का आशीर्वाद प्रदान करने का संकल्प लिया।
सरस डेयरी चेयरमैन बद्री लाल जाट ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को कांग्रेस पार्टी की जन दर्शन यात्रा के बड़ी सादड़ी एवं वल्लभ नगर विधानसभा क्षेत्र में पंहुचने पर लोकप्रिय किसान केसरी नेता कांग्रेस प्रत्याशी उदयलाल आंजना का बड़ी संख्या में वहां उपस्थित नारी शक्ति महिलाओं, युवाओं सहित समस्त ग्रामवासीयों ने ज़ोरदार स्वागत अभिनंदन किया। आंजना जी ने बुधवार को बड़ीसादड़ी एवं वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में गांव आलोद, नोगांवा, लुणदा, अमरपुरा जागीर, भाटोली बागरियान, देलवास, पिराणा, करसाना, सेमलिया-पीलीखेड़ा, फलोदड़ा, किशन करेरी, बिलोट, बडवई, विनायका, सारंगपुर (भिंडर), बोरखेड़ा, सालेड़ा, आर सी खेड़ा, रावतपुरा, कीरतपुरा, पीथलपुरा, खेरमालिया, सारंगपुरा (कानोड़), चेनपुरिया में सघन जनसंपर्क कर आम मतदाताओं से ग्रामवासियों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानकारी ली और लोकसभा चुनाव में विजय श्री का आशीर्वाद देने का आग्रह किया। ताकि पिछले 10 वर्षों से क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं को दूर किया जा सके तथा क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिख सकें। इस पर वहां उपस्थित हर वर्ग के मतदाताओं ने हाथ उठाकर इस बार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को जीत दिलाने का प्रण लिया।

चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भैरू लाल चौधरी ने बताया कि चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी किसानों के हमदर्द उदयलाल आंजना को हर वर्ग का भरपूर समर्थन प्राप्त हो रहा है।आंजना जी जिस क्षेत्र में भी जाते हैं जनता उन्हें पलकों पर बैठा लेती है। समस्त मतदाता बिल्कुल आश्वस्त है की सेवाभावी नेता एकमात्र उदय लाल आंजना ही है जो उनके साथ हर सुख–दुख में खड़ा मिलेंगे। क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण सिर्फ यही कर सकते हैं।

जनदर्शन यात्रा के दौरान आंजना के साथ पूर्व विधायक प्रीति सिंह शक्तावत, सरस डेयरी चेयरमैन बद्री लाल जाट,चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भैरू लाल चौधरी, उदयपुर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी सहित बड़ीसादड़ी एवं वल्लभ नगर विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेसजन, ज़िला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षगण, मंडल अध्यक्षगण, ज़िला परिषद एवं पंचायत समिति के सदस्यगण, विभिन्न गांवों के सरपंचगण, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं अग्रिम संगठनों के पदाधिकारीगण सहित बड़ी संख्या में स्थानीय मतदाता उपस्थित थे।


