-9.3 C
Innichen
Thursday, January 22, 2026

भिश्ती सक्का अब्बासी महासभा द्वारा प्रदेशस्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ सम्पन्न

निंबाहेड़ा : नगर के आदर्श कॉलोनी में स्थित कम्युनिटी हॉलमें रविवार को भिश्ती सक्का अब्बासी महासभा राजस्थान एवं शेख जमातुल अब्बास सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में प्रदेश स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह एवं नवनियुक्त कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रखा गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निंबाहेड़ा नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष चंद्र शारदा थे कार्यक्रम की अध्यक्षता याकूब हुसैन अब्बासी ने की।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिला आयोजना समिति सदस्य व पार्षद मनोज पारख,अतिथि मोहम्मद सईद मानव,हाजी शकील अब्बासी, मोहम्मद सलीम अशरफी,हाजी यूसुफ अब्बासी, अय्यूब खान अब्बासी, हफीज खां अब्बासी, शफी मोहम्मद अब्बासी,मोहम्मद हुसैन अब्बासी, मजीद खां अब्बासी,मुन्ना खां अब्बासी,जहूर खां अब्बासी, ,मुन्ना खां अब्बासी बांसी एवं सोनू अब्बासी थे।

महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सलीम अब्बासी एवं यूथ प्रदेश अध्यक्ष कय्यूम मोहम्मद सक्का ने जानकारी देते हुए बताया कि समारोह की शुरुआत शहर काज़ी हाजी मौलाना आबिद हुसैन ने कुरआन की तिलावत से की। कार्यक्रम का संचालन असरा वेलफेयर सोसायटी के सिद्दीक नूरी एवं भिश्ती सक्का अब्बासी महासभा के उप चेयरमैन मोहम्मद सईद सक्का ने किया।मुख्यातिथि पालिकाध्यक्ष सुभाष चंद्र शारदा ने नवनियुक्त भिश्ती सक्का अब्बासी महासभा राजस्थान के समस्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।

प्रतिभा सम्मान समारोह में अब्बासी समाज के हाजियों, डॉक्टर्स, इंजीनियर्स,शिक्षक,प्रोफेसर,सरकारी अधिकारी, जनप्रतिनिधियों,एडवोकेट एवं छात्र छात्राओं सहित अब्बासी समाज की 150 प्रतिभाओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

इससे पूर्व आयोजन समिति के मोहम्मद सलीम अब्बासी, कय्यूम मोहम्मद सक्का, मोहम्मद सईद सक्का, अब्दुल सत्तार अब्बासी,फतेह मोहम्मदअब्बासी, रशीद अब्बासी, अशरफ अब्बासी, मासूम अली, शहजाद अब्बासी, मोहसिन अब्बासी,मोहम्म्म सईद,मुराद खां अब्बासी, सईद अब्बासी, मोहम्मद हुसैन, मोहसिन अब्बासी, मुन्ना खां अब्बासी, उमर अब्बासी, असलम अब्बासी, आदिल अब्बासी,खालिद अब्बासी, युनुस अब्बासी,सिराज अब्बासी ने माल्यार्पण कर व स्मृति चिन्ह भेंट कर समस्त अतिथियों का स्वागत किया।

समारोह में पार्षद हाजी अतीक खान, हाजी शराफत अब्बासी,पार्षद जावेद खान, नितेश लोट,ओकाफ़ सेकेट्री खालिक खान,जिला फुटबॉल संघ सेकेट्री फैसल खान,नियाज़ मोहम्मद अब्बासी,भय्यू अब्बासी, नजीर अब्बासी, जाकिर अब्बासी, अब्दुल करीम अब्बासी, राजू अब्बासी,रईस अब्बासी इंदौर,लियाकत अब्बासी सहित अजमेर,जयपुर,जोधपुर कोटा,दिल्ली,उदयपुर,भीलवाड़ा, हनुमानगढ़,बूंदी,झालावाड़,टोंक,देवली,दाहोद,खेरवाड़ा, प्रतापगढ़,नीमच,रतलाम मांडलगढ़,मोरों का खेड़ा, किशनगढ़, रतनगढ़,बांसी, छोटी सादड़ी, हमीरगढ़,भरतपुर,जहाजपुर,गुलाबपुरा, महुआ, कपासन से तशरीफ लाए बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles