-9.3 C
Innichen
Thursday, January 22, 2026

शांति एवं अहिंसा विभाग निदेशालय जयपुर राजस्थान सरकार के तत्वाधान में गांधी जीवन दर्शन समिति द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन सम्पन्न।

छोटीसादड़ी : हरीश आंजना राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय छोटीसादड़ी में शनिवार को प्रातः 8 बजे से शांति एवं अहिंसा विभाग निदेशालय जयपुर राजस्थान सरकार के तत्वाधान में गांधी जीवन दर्शन समिति द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार कैबिनेट मंत्री माननीय श्री उदयलाल जी आंजना,अध्यक्षता श्रीमती फातिमा मुस्तफा बोहरा अध्यक्ष नगरपालिका छोटीसादड़ी, विशिष्ट अतिथि विनोद कुमार मल्होत्रा उपखंड अधिकारी छोटीसादड़ी,पीसीसी सदस्य अमृतलाल बंडी, प्रवीण जैन जिला संयोजक शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ प्रतापगढ़,नगर कांग्रेस अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा,लक्ष्मण लाल खटीक विकास अधिकारी, मनमोहन गुप्ता तहसीलदार मोहनलाल नायब तहसीलदार, दीपक बंजारा थाना अधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश जाट,पूर्व ब्लाक अध्यक्ष राधेश्याम पाटीदार,डॉ दीपक मंडेला प्राचार्य हरीश आंजना महाविद्यालय, शिवहरी पारीक प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय,राजेंद्र चौबीसा ब्लॉक शिक्षा अधिकारी छोटीसादड़ी,रणजीत मीणा टी एस पी प्रदेश अध्यक्ष संघर्ष समिति,महबूब खां पठान सरपंच,सोहनलाल जाटव प्रधानाचार्य महात्मा गांधी स्कूल,अनिल शर्मा शांति शिक्षा प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष अरनोद,अभय गंधर्व संजय शर्मा संत इशर प्रकोष्ठ प्रतापगढ़ थे।


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सहकारिता मंत्री आंजना द्वारा मां सरस्वती एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर पर पुष्पमाला एवम पुष्पांजलि करके कार्यक्रम का आरंभ ईशवंदना से हुआ। । मुख्य अतिथि मंत्री आंजना का स्वागत गांधी जीवन दर्शन समिति के संयोजक डॉ जन्ननाथ सोलंकी ने गांधीवादी तरीके से गांधी टोपी एवं सूत की माला के साथ उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। अध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथि का स्वागत गांधी जीवन दर्शन समिति के सहसंयोजक मार्तंड राव मराठा,डॉ बृजेश प्रयाणी, विमल वया, अजय कुमार यादव,रमेश माली,हुलासी देवी,गीता सोलंकी,ज्योति शर्मा,विजय गंधर्व,प्रवीण मीणा,कांता बंदवाल द्वारा टोपी एवम सूत की माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने कहा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने कठिन संघर्ष कर देश की आजादी के लिए अपना बलिदान दिया और कठिन परिश्रम से देश को आजाद कराया।


आज राजस्थान सरकार द्वारा एक अलग से शांति एवं अहिंसा विभाग खोलकर माननीय मुख्यमंत्री श्रीमान अशोक जी गहलोत ने गांधीवादी विचार को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए अपना दृढ़ संकल्प रखा है।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ जगन्नाथ सोलंकी ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि गांधी एक सोच है,एक विचार है ,एक जीवन जीने का तरीका है, इससे जीवन को सफल बनाया जा सकता है। अध्यक्षीय उद्बोधन में श्रीमती फातिमा बोहरा ने कहा कि गांधीजी के पद चिन्हों पर चलकर ही देश की तरक्की की जा सकती है। अतिथि उद्बोधन उपखंड अधिकारी विनोद कुमार मल्होत्रा ने कहा कि गांधी को देश में ही नहीं विदेशों में भी उनके विचारों को जीवन में अपनाया जा रहा है जिससे देश तरक्की कर सकता है।


इस अवसर पर विभिन्न वार्ताकारों ने प्रशिक्षणार्थियों को अपनी वार्ता के माध्यम से विस्तार से गांधी जीवन दर्शन से संबंधित प्रशिक्षण दिया जिससे व्यक्ति अपने जीवन में उतर कर सत्य अहिंसा के मार्ग को अपनाकर देश की सेवा कर सकता है।प्रशिक्षण कार्यक्रम में हरीश आंजना राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के बालिकाओं द्वारा गांधीजी की झांकी बनाकर उनके गीतों एवं नाटकों का भजन के माध्यम से प्रस्तुत किया । जिसका संयोजन संगीत व्याख्याता सरस्वती साहु ने किया। प्रशिक्षण लेने वाला 650 व्यक्तियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराकर प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में गांधी यात्रा प्रभात फेरी नगर में निकालकर गांधी चौराहे पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर नगर और ब्लॉक गणमान्य नागरिक सरपंच जगदीश प्रसाद मीणा ,नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुमित चपलोत,उपाध्यक्ष अजय शर्मा,मनोनीत पार्षद सुरेश जटिया, हरीश टेलर, पार्षद चट्टान साहू नागेश रेगर, पूर्व पार्षद भरत वैष्णव, विजय सिंह यादव, चेन राम रेगर, पारसमल बंडी,अभिषेक नागौरी,राजेंद्र यादव सेवादल लालाराम इंदौरा राजू भाई शर्मा संतोष उपाध्याय चंद्रशेखर शर्मा, एनएसयूआई नगर अध्यक्ष पंकज पुरबिया,भेरू जयासवाल,हर्षित आंजना, ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी बीरबल मीणा,राजीव गांधी युवा मित्र लक्ष्मी कंडारा,प्रफुल्ल साहू,राकेश शर्मा छगनलाल साहू पीटीआई विनोद खटीक।


कार्यक्रम के समापन से पूर्व सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र देकर कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन राजीव गांधी युवा मित्र समकित वया द्वारा ने किया। आभार प्रदर्शन गांधी जीवन दर्शन के सह संयोजक मार्तंड राव मराठा ने किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles