सांसद खेल महाकुम्भ में लड़कियों ने दिखाई बड़ी भागीदारी, हर खेल में लिया बढ़-चढ़कर भाग
चेराई पहुंचकर सांसद ने चार जनों के सामूहिक जघन्य हत्याकांड पर जताया दुःख, पीड़ित परिजनों का बंधाई हिम्मत, प्रशासन को दिए कड़ी कार्यवाही के आदेश
जोधपुर : पाली सांसद पीपी चौधरी के सांसद खेल महाकुम्भ में पीपाड़ शहर बुधवार को उल्लस और उमंग के उद्भूत संगम से नहाया। आयोजन में क्षेत्र की सरकारी व निजी स्कूलों की 3 हजार से अधिक खेल प्रतिभाएं शामिल हुई। राजकीय अस्पताल से लेकर गर्ल्स स्टेडियम तक पूरा नजारा एक बारगी श्वेत रंग में रंगा नजर आया। इस मार्ग पर मिनी मैराथन में सांसद चौधरी के साथ सभी जनप्रतिनिधिगण, स्कूली बच्चे और क्षेत्रवासी भी सांसद खेल महाकुम्भ का सफेद टी-शर्ट पहने एक रूप में कदमताल करते हुए नजर आए। इसके बाद गर्ल्स महाविद्यालय के खेल मैदान में अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। 100 मीटर दौड़, बॉस्केट बॉल, रसा-कस्सी, कबड्डी आदि प्रतियोगितों में लड़कियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस पूरे आयोजन में भी उनकी भागीदारी लड़कों से अधिक रही।
छिपी प्रतिभाएं उभरकर आएंगी: सांसद चौधरी ने कहा कि अपने संबोधन में कहा कि सांसद खेल महाकुंभ के आयोजन से गांव एवं छोटे कस्बों की माटी में छिपी और प्रतिभाएं उभरकर आगे आएंगी। उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। खेल महाकुंभ के जरिये युवाओं की प्रतिभा और हौसले को भरपूर सम्मान देशभर में मिल रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने खेल महाकुंभ का आयोजन करवाने के पीछे मुख्य उद्देश्य युवाओं में खेल के प्रति रुचि पैदा करने और खेल की आदत डालने के लिए किया रहा है। युवा ही ऐसे आयोजनों की आत्मा होते हैं। इसलिए उनकी प्रतिभा और हौसले को भरपूर सम्मान मिलना चाहिए। विश्वास है कि खेल महाकुंभ से खेलों का विकास होगा। आगामी सालों में यह अनवरत आयोजन होता रहे तो पाली लोकसभा क्षेत्र का भी कोई खिलाड़ी ओलंपिक तक जरूर पहुंचेगा और देश के लिए पदक जीतकर लाएगा।
सांसद ने कहा कि इस खेल महाकुंभ में गांव-गांव से युवा आएंगे और अपनी प्रतिभा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए एक भारत -श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार करेंगे। इस दौरान आईटी प्रदेश संयोजक एंव जिला महामंत्री धनराज सोलंकी, पूर्व प्रधान सुमित्रा बिश्नोई, रामकिशोर भूतड़ा, दुलीचंद सोनी, आदित्य कच्छावाह, मनोहर लाल सोनेल, बिहारीलाल जीनगर, नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि रामकिशोर कच्छावा ,सी.पी.मारोठिया, अरविंद सोनेल, असलम छिपा, लीला जैन, देवाराम जांगिड़, सुखदेव सैनी, कैलाश सेन, मगराज पुरोहित, खींवराज जीनगर, कल्याण राम टाक, धर्मेंद्र गहलोत, सुखराम देवड़ा, रफीक खोखर, सत्तार खोखर, दिलखुश जीनगर, जेठाराम मारोठिया, महिपाल चोर्डिया, सुरेश चौहान, सुरेश टांक, सोहनलाल लखारा, बंसीलाल लखारा, पारसमल छिपा, जेठाराम सांखला, कल्याण राम कच्छावा, भवानी सिंह कच्छावाह रुपाराम चोपड़ा, शंकर लाल जीनगर, चंपालाल खटीक, महेंद्र कच्छावा, जवरीलाल मुथा सहित समस्त स्कलों के प्रधानगण, स्कूली विद्यार्थी और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

हत्याकांड जघन्य, प्रदेश में कानून का डर नहीं: औसियां के चेराई थाना क्षेत्र रामनगर में हुए सामूहिक हत्याकांड की खबर मिलने ही पीपाड़ शहर से सीधे सांसद चौधरी घटना स्थल पर पहुंचे। यहां पर मौजूद जिला कलेक्टर और ग्रामीण पुलिस अधीक्षक से मामले की जानकारी और कार्यवाही के संबंध पूर्ण जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को जल्द अन्य संलिप्त आरोपियों को पकड़ने और कड़ी सजा की कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। पीड़ित परिजनों को हिम्मत बंधाते हुए कहा कि वे कदम पर परिजनों के साथ है और आरोपियों को कड़ी सजा दिलाकर रहेंगे। मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मासूम सहित चार जनों के सामूहिक जघन्य हत्याकांड पर हम सभी स्तब्ध और बहुत दुःखी है। यहां के हालात देखकर दिल दहल गया है।
प्रदेश में ऐसी घटनाओं की बढ़ोतरी हुई और जोधपुर जिले में पिछले कई समय से जघन्य अपराध बड़ी संख्या में घट रहे है। ये काफी चिंताजनक है और ये स्थिति तभी होती है जब कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी होती है। मुख्यमंत्री स्वीकार करें ना करें, लेकिन उनके गृह जिले में इस तरह की घटनाएं होना, उनकी कार्यशैली पर गहरा प्रश्न खड़ा करता है। वे स्वयं गृहमंत्री भी है तो उन्हे नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा भी दे देना चाहिए। इस दौरान उनके साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री शंभूसिंह खेतासर, पूर्व विधायक औसियां भैराराम सियोल सहित अन्य क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।


