-9 C
Innichen
Wednesday, January 21, 2026

आंजना ने कहा, 2019 में पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान की कंपनी से चंदा लेने वाली भाजपा दूसरो को देशभक्ति का सर्टिफिकेट ना देवे

लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी के संदर्भ में निम्बाहेड़ा ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आज पेच परिसर स्थित कांग्रेस कार्यालय पर आहूत की गई जिसमें कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याक्षी उदयलाल आंजना ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा एवं चुनावी तैयारी को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संपतलाल धाकड़ ने बताया कि चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष भेरूलाल जाट की अध्यक्षता में लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी को लेकर निम्बाहेड़ा ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक आज आहूत की गई जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी उदयलाल अंजना ने कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारी को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वह अपने-अपने बूथ से विधानसभा चुनाव से अधिक वोट कांग्रेस को दिलाएंगे एवं आंजना को वर्ष 1998 की तरह ऐतिहासिक जीत दिलाएंगे।

कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी उदयलाल आंजना ने कहा कि आज देश का माहौल कांग्रेस के पक्ष में है। भाजपा द्वारा विभिन्न प्रकार के प्रायोजित भ्रष्टाचार किए गए हैं जिस देश की जनता में आक्रोश है, साथ ही देश की जनता महंगाई से त्रस्त है। 2 दिन पूर्व सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर खुले इलेक्ट्रोल बॉन्ड घोटाले में यह सामने आया है कि ऐसी ऐसी कंपनियों ने हजारों करोड रुपए का चंदा भाजपा को दिया है जिनका स्वर्जित लाभ केवल 50 लाख से लेकर 250 करोड रुपए है लेकिन उन कंपनियों ने भाजपा को 50 करोड़ से 1300 करोड़ रु तक का चंदा दिया है। आंजना ने कहा कि विपक्ष को देशभक्ति का सर्टिफिकेट बांटने वाली भाजपा 2019 में हुए पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान की कंपनी से भी चंदा लेने से भी नहीं चुकी। इस मामले में ये भी उजागर हुआ हैं कि कई कंपनियों पर ईडी एवं इनकम टैक्स की रेड पड़ने के बाद करोड़ों रुपए का चंदा भाजपा को मिला एवं कई कंपनियों को सरकारी प्रोजेक्ट मिलने थे उस प्रोजेक्ट मिलने से 5 से 7 दिन पूर्व भारतीय जनता पार्टी को इलेक्ट्रोल बॉन्ड के माध्यम से करोड़ो रू का चंदा मिला जो एक संगठित भ्रष्टाचार की ओर इंगित करता है।

आंजना ने राहुल गांधी की बात को आगे बढ़ते हुए कहा कि भाजपा से सांठ गांठ करके जो भी सरकारी एजेंसियां या अधिकारी कांग्रेस के कार्यकर्ताओ को दबाने एवं किसानों के मुद्दे उठने से रोकने के लिए प्रयासरत है वह सभी संभल जाए क्योंकि केंद्र से भाजपा की सरकार जाने वाली है सरकार जाने के बाद इतनी सख्त कार्रवाई होगी कि भविष्य में कोई भी अधिकारी या विभाग इस तरीके की अनेतिक गतिविधियां करने का साहस नहीं कर पाएगा। आंजना ने कार्यकर्ताओ से अगले 45 दिन सीपीएस पद्धति से पीड़ित अफीम किसानो, बेरोजगार युवाओं, भ्रष्टाचार से पीड़ित आम नागरिकों से घर घर जाकर संपर्क करने के निर्देश देते हुए कहा हमें हर मतदाता से सीधा संपर्क करते हुए उनकी परेशानियों को सुनना है एवं निवारण का सच्चा आश्वासन देना है।

आंजना ने कहा कि लोकसभा क्षेत्र का माहौल पिछले 5 दिनों में बहुत बदल गया है भारतीय जनता पार्टी की आपसी फूंट एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एकजुट होना आम जनता को संदेश दे रहा है की चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र में बदलाव की बयार बह रही है। इस अवसर पर आंजना ने नारा दिया “बदलाव की बयार है चित्तौड़गढ़ तैयार है”, आंजना ने कहां कि है इस नारे बुलंद करते हुए किसानो, युवाओं, महिलाओं सहित सभी वंचित वर्गों को एकजुट करते हुए कांग्रेस को राजस्थान की सभी 25 सीट जीतकर केंद्र में कांग्रेस की सरकार स्थापित करनी है। आंजना ने कहा कि ये चुनाव किसान की पगड़ी का चुनाव है जिसका मान हमे बरकरार रखना है।

चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष भेरूलाल जाट ने सभी कार्यकर्ताओ को एकजुट होकर चुनाव में सक्रिय भागीदारी लेने और पार्टी की रीति नीति जन जन तक पहुंचाकर लोकसभा चुनाव में विजयश्री दिलाने का आह्वान किया। इस अवसर पर सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “हाथ बदलेगा हालात” और “कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद” के गगनभेदी नारे लगाकर आंजना को आश्वस्त किया कि वह निम्बाहेड़ा की चिंता छोड़ते हुए लोकसभा क्षेत्र के अन्य क्षेत्रों में प्रचार करें, यहां की कमान कांग्रेस के कार्यकर्ता संभाल लेंगे। इस पूरे चुनाव को कांग्रेस के कार्यकर्ता अपना स्वयं का चुनाव मानते हुए तन मन धन से कार्य करेंगे।

इस अवसर पर पीसीसी सदस्य अमृतलाल बंडी, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम झंवर, जिला कांग्रेस महासचिव गोपाल आंजना, निम्बाहेड़ा नगरपालिका अध्यक्ष सुभाषचंद्र शारदा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष बंशीलाल राईवाल, पूर्व विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष पार्षद रविप्रकाश सोनी, जिला कांग्रेस महासचिव महेंद्र शर्मा, नगर महिला कांग्रेस अध्यक्षा सुनीता पारख, मंडल अध्यक्ष पिंकेश जैन, जीवन आंजना, विक्रम अहीर, कमलेश धाकड़, आजाद बापू जाट, पूर्व जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष शबाना खान, पूर्व जिला कांग्रेस सचिव लक्ष्मण सिंह सोलंकी, ज्ञानचंद पालेचा, पूर्व पार्षद शोभालाल जाट, पार्षद नितेश लोट, शोभालाल पर्बिया, मथुरालाल जाट, बालकिशन अहीर ने संबोधित किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles