-11 C
Innichen
Wednesday, January 21, 2026

बेगूं–रावतभाटा क्षेत्र के मतदाताओं ने भ्रष्टाचार युक्त राज को मिटाने के लिए कांग्रेस प्रत्याशी आंजना को दिया पूर्ण समर्थन

निंबाहेड़ा : लोकसभा चुनाव में चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार उदय लाल आंजना की जन दर्शन यात्रा रविवार को बेगूं विधानसभा क्षेत्र में पहुंचीं। बेगूं के पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह विधूड़ी ने बताया कि बेगूं विधानसभा क्षेत्र के समस्त मतदताओं ने 10 वर्ष के भ्रष्टाचार युक्त कुशासन को समाप्त करने की ठान ली है इस बार के लोकसभा चुनाव में किसान नेता उदय लाल आंजना की जीत सुनिश्चित है। प्रत्येक क्षेत्रवासी किसानों का दर्द समझने वाले आंजना को भारी मतों से विजय श्री दिलाने के लिए संकल्प ले चुका है।

विधूड़ी ने बताया कि जन दर्शन यात्रा के दौरान रविवार को कांग्रेस प्रत्याशी उदयलाल आंजना ने बेगूं विधानसभा क्षेत्र के गांव मेघनिवास, बडोदिया, तंबोलिया, रनखेड़ा, गोपालपुरा, एकलिंगपुरा, खातीखेडा, बोराव, धावदकला, धांगणमऊ, जालखेड़ा, श्रीपुरा, झरझनी में आम जनता से मिले और उनकी समस्याओं को सुनकर चुनाव में विजय होने पर हर समस्या को दूर करने का विश्वास दिलाया। साथ ही आंजना ने रावतभाटा शहर और चारभुजा(बप्पा रावल चौराहा) से बेरियल तक भव्य रोड़ शो कर जनता से आशीर्वाद मांगा। बड़ी संख्या में उपस्थित क्षेत्रवासियों ने आंजना का भव्य स्वागत अभिनन्दन करते हुए इस बार लोकसभा चुनाव में आंजना को बड़ी जीत दिलाने के लिए संकल्प लिया।

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भैरूलाल चौधरी ने बताया कि सांसद महोदय की 10 वर्ष की निष्क्रियता का सबूत अब गांव गांव में देखने को मिलने लगा है गांव वासी सीपी जोशी को वोट मांगने के लिए गांव में घुसने भी नहीं दे रहे हैं। सम्पूर्ण लोकसभा क्षेत्र की जनता ने किसान पुत्र,जनता के सच्चे सेवक कांग्रेस उम्मीदवार उदय लाल आंजना को क्षेत्र की बागडोर संभालने के लिए पूर्ण समर्थन देने का मन बना लिया है।

जनदर्शन यात्रा के दौरान आंजना के साथ बेगूं विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेसजन, ज़िला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षगण, मंडल अध्यक्षगण, ज़िला परिषद एवं पंचायत समिति के सदस्यगण, विभिन्न गांवों के सरपंचगण, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं अग्रिम संगठनों के पदाधिकारीगण सहित बड़ी संख्या में स्थानीय मतदाता उपस्थित थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles