19 C
Innichen
Tuesday, June 17, 2025

निंबाहेड़ा यूथ कांग्रेस ने मनाया भारतीय युवा कांग्रेस का स्थापना दिवस एवं विश्व आदिवासी दिवस

कार्यालय पर ध्वजारोहण कर किया कार्यक्रम का आरंभ, तत्पश्चात सफाई कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

निंबाहेड़ा में यहां पेच एरिया स्थित कांग्रेस कार्यालय पर भारतीय युवा कांग्रेस का स्थापना दिवस एवम् विश्व आदिवासी दिवस निंबाहेड़ा युवा कांग्रेस परिवार द्वारा मनाया गया। निंबाहेड़ा विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजना ने बताया कि निंबाहेड़ा युवा कांग्रेस परिवार द्वारा शुक्रवार को 12:15 बजे पेच एरिया स्थित कांग्रेस कार्यालय पर भारतीय युवा कांग्रेस का ध्वज फहराया कर कार्यक्रमों की श्रृंखला की शुरुवात की गई।

ध्वजारोहण के पश्चात् निंबाहेड़ा शहर को स्वच्छ रखने हेतु श्रेष्ठ कार्य करने वाले नगरपालिका निंबाहेड़ा के 11 सफाई कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर एवं उपरना ओढ़कर सम्मानित किया। तद उपरांत सभी युवा कांग्रेसजन कांग्रेस कार्यालय से समीपवर्ती ग्राम करथाना के मोक्षधाम पहुंचे, जहां सभी युवा कांग्रेस पदाधिकारियों ने पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना द्वारा प्रकृति के संरक्षण हेतु केसुंदा, छोटीसादड़ी सहित कांग्रेस कार्यालय पर किया गए वृहद प्रयासों से प्रभावित होकर करथाना गांव के मोक्षधाम पर 80 नीम, पीपल, बरगद, कदम इत्यादि छायादार पौधे लगा सघन वृक्षारोपण किया। समस्त कार्यक्रम संपन्न होने के पश्चात कार्यकर्ताओं ने भारतीय युवा कांग्रेस एवम् विश्व आदिवासी दिवस की बधाई प्रेषित की।

इस अवसर पर पूर्व विधानसभा युवा अध्यक्ष पार्षद रविप्रकाश सोनी,युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजना,युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष धीरज नगरिया,जिला सचिव राजेश अस्तोलिया, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बलवंत जाट, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष दिग्वेंद्र प्रताप सिंह जादौन, एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश महासचिव रामकिशन चौधरी, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष जीवन आंजना,पिकेश जैन, सरपंच विक्रम अहीर,युवा कांग्रेस के विधानसभा सचिव रतन मेघवाल,ब्लॉक संयोजक कैलाश धाकड़,नरेंद्र जायसवाल,मीडिया संयोजक शुभम भिमावत, विधानसभा सचिव महेश मीणा, ब्लॉक महासचिव कमलेश डांगी,ब्लॉक सचिव विपिन वर्मा, बंटी मीणा,विकास धाकड़,नगर महासचिव आशीष अग्रवाल,दुर्गेश भराड़िया,नगर सचिव सुरेश मीणा,जगदीश भांबी, मीडिया संयोजक किशोर शर्मा, सरपंच बाबूलाल धाकड़, प्रह्लाद गुर्जर, गजेंद्र पालीवाल, पार्षद राजेश सांड,पार्षद रोमी पोरवाल, पार्षद नितेश लोट,शांतिलाल धाकड़, एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष कन्हैयालाल धाकड़, एनएसयूआई जिला प्रतिनिधि पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रोमिल चौधरी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष साजन सोनी, एनएसयूआई जिला सचिव सोनू अहीर,पूर्व एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष संजय उपाध्याय,अनिल प्रजापत,आदित्य पहाड़िया,युवा नेता रामनारायण जाट, यशवंत सेन,रोहित राठौड़,इंद्रमल बारेठ, गणपत आंजना,मुकेश जाट,रामनिवास धाकड़,लक्ष्मीनारायण गवारिया,श्रवण आंजना, राहुल गवारिया,राहुल सुथार, आशुतोष टांक,बंशी मीणा,समरथ रैगर, देवेंद्र चारण,संग्राम अहीर, दीपक धाकड़, लोकेश मेनारिया,पूरण मीणा,मक्खन मीणा, रामलाल भील, कमलेश धाकड़,राहुल धाकड़,दीपक धाकड़, प्रह्लाद धाकड़,सुनील गायरी,दीपक जैन, अर्जुन मीणा, गेहरीलाल मीणा एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles