1 C
Innichen
Wednesday, March 11, 2026

कल्लाजी महोत्सव की पूर्व संध्या पर वाहन रैली को आंजना और राइवाल ने दिखाई केसरिया झंडी

निंबाहेड़ा में 20वें कल्याण महाकुंभ महोत्सव के तहत वाहन रैली आयोजित

निंबाहेड़ा: श्री शेषावतार कल्लाजी मंदिर परिसर से 20वें विंशतितम कल्याण महाकुंभ महोत्सव की पूर्व संध्या पर एक भव्य वाहन रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को चित्तौड़गढ़ जिला फुटबॉल संघ अध्यक्ष पूरन आंजना और नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बंशीलाल राइवाल ने केसरिया झंडी दिखाकर रवाना किया।

कल्लाजी मंदिर में किए दर्शन, की क्षेत्र की खुशहाली की कामना

रैली के शुभारंभ से पूर्व पूरन आंजना और बंशीलाल राइवाल ने श्री शेषावतार कल्लाजी मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। उन्होंने क्षेत्र में सुख, समृद्धि, शांति, उन्नति और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

बड़ी संख्या में भक्तगण और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

इस अवसर पर चित्तौड़गढ़ जिला फुटबॉल संघ के कोषाध्यक्ष मनोज पारख, चित्तौड़गढ़ जिला क्रीड़ा परिषद के पूर्व सदस्य मुकेश पारख सहित बड़ी संख्या में श्री शेषावतार कल्लाजी के भक्तगण, श्रद्धालुगण, जनप्रतिनिधि, गणमान्यजन और आमजन उपस्थित थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles