24 C
Innichen
Wednesday, July 2, 2025

राहुल गांधी के जन्मदिवस पर युवा कांग्रेस निंबाहेड़ा ने किया ‘सामाजिक न्याय संवाद’ का आयोजन

निंबाहेड़ा: भारत की लोकसभा में नेता विपक्ष एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, युवाओं, किसानों और मजदूरों की आवाज राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर युवा कांग्रेस निंबाहेड़ा द्वारा “सामाजिक न्याय पर संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सामाजिक न्याय की दिशा में उठाए गए राहुल गांधी के कदमों को सराहना और विशेष रूप से जातिगत जनगणना की मांग के लिए उनका आभार प्रकट करना रहा।

जातिगत जनगणना को बताया ऐतिहासिक कदम

कार्यक्रम में मौजूद युवा कांग्रेस के वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए कहा कि जातिगत जनगणना सामाजिक समानता एवं न्याय की दिशा में एक ऐतिहासिक और आवश्यक निर्णय है, जिससे वंचित एवं पिछड़े वर्गों को उनके अधिकार प्राप्त हो सकेंगे। वक्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा उठाई गई यह मांग भारतीय लोकतंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

राहुल गांधी को दी शुभकामनाएं

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु एवं मजबूत नेतृत्व की कामना की। इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने सामाजिक न्याय के आंदोलन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मौजूद प्रमुख कार्यकर्ता

कार्यक्रम में एसटी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मनोहर सिंह मीणा, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष जसवंत सिंह आँजना, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष दिग्वेन्द्र प्रताप सिंह, सत्यनारायण शर्मा, युवा कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष मुकेश धाकड़, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष धीरज नगरिया, रोमिल चौधरी, साजन सोनी, छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज शर्मा, कारुण्डा मण्डल कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गुलाब धाकड़, टाई ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष यशवंत धाकड़, किराना व्यापार संघ अध्यक्ष एवं युवा कांग्रेस नगर महासचिव आशीष अग्रवाल, युवा नेता अंकित जाट, छात्र नेता भंवर सिंह शक्तवात, दीपक धाकड़, युवा कांग्रेस विधानसभा सचिव रतन मेघवाल, युवा कांग्रेस ब्लॉक महासचिव नितेश आँजना, युवा कांग्रेस ब्लॉक सचिव विकास धाकड़, युवा कांग्रेस ब्लॉक सचिव बंटी मीणा, युवा कांग्रेस मीडिया संयोजक शुभम भीमावत, युवा कांग्रेस नगर मीडिया संयोजक किशोर शर्मा, लोकेश धाकड़, दिलकुश मीणा, समरथ रेगर, विकास धाकड़ संतोषपुरिया, राहुल सुथार, दिनेश गायरी, लक्ष्यराज सिंह एवं आशुतोष टांक सहित युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभी ने जातिगत जनगणना की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की और सामाजिक न्याय की इस मुहिम को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles