-3 C
Innichen
Thursday, January 22, 2026

गहलोत सरकार की होगी घर वापसी: सांसद चौधरी

भाजपा राजस्थान के प्रदेशव्यापी ‘नहीं सहेगा राजस्थान’ अभियान को लेकर की वार्ता

गहलोत सरकार की विफलाताओं को किया उजागर

पाली : नहीं सहेगा राजस्थान’’ अभियान को लेकर सोमवार में पाली भाजपा द्वारा सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता के दौरान पाली सांसद और पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री पीपी चौधरी मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होने कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। सांसद चौधरी ने कहा कि प्रदेश में क़ानून व्यवस्था पूरी तरह से फैल है। महिलाओं व दलितों पर अत्याचार लगातार बढ़ रहे है और सरकार एक के बाद एक झूठी घोषणा कर रही है। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस अभी से ही बुरी तरह से तिलमिलाई हुई है।

इस गहलोत सरकार ने अपने साढ़े चार वर्षों के कुशासन में अनेक रिकॉर्ड बनाए है। भ्रष्टाचार के साथ किसानों, महिलाओं, युवाओं, बच्चों, आदिवासियों सहित हर वर्ग के साथ अत्याचार का रिकॉर्ड गहलोत सरकार ने बनाया है। वहीं राजस्थान में गहलोत सरकार खुलेआम अन्याय और तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। जयपुर बम ब्लास्ट के आतंकियों को फांसी की सजा सुनायी गई। लेकिन, कांग्रेस की गहलोत सरकार में केस को कमजोर किया गया। वोट बैंक की खातिर गहलोत सरकार ने जयपुर बम बलास्ट के आरोपितों को छोड़ने में मदद की और उनकी फांसी की सजा समाप्त हो गई।

किसानों को ऋण माफी के नाम पर ठगा गया, लगभग 7 हजार निर्दाेष नागरिकों की हत्याएं, रोज़ औसतन 17 बलात्कार और 7 हत्याएं, महिलाओं के साथ 1 लाख 61 हजार से ज़्यादा अपराध, 27 हजार से ज्यादा बेटियों के साथ दुष्कर्म तो वहीं दलितों पर अत्याचार के मामलों में 60 प्रतिशत की बढ़ोतरी। महाभ्रष्ट, जंगलराज की जनक, कुशासन का पयार्य और पक्षपातपूर्ण करने वाली ऐसी गहलोत सरकार को अब बेदखल करने का समय आ गया है। विफल सरकार का रिपोर्ट कार्ड गांव-गांव तक ले जाएंगे: सांसद चौधरी ने कहा कि राश्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जयपुर में रविवार को नही सहेगा राजस्थान आंदोलन को लांच किया।

भाजपा कार्यकर्ता सड़को पर उतरेंगे। कार्यकर्ता प्रदेश की कांग्रेस सरकार के काले कारनामे और झूठे वादों से आम जनता को रूबरू कराएंगे। गांव-गांव, ढाणी-ढाणी तक यह आंदोलन चलाया जाएगा। आगामी विधानसभा चुनावों भाजपा प्रदेश में एक बार फिर अपनी सरकार बनाएगी। कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार उत्पीड़न, पक्षपात और जनता पर अत्याचार करने में नंबर एक सरकार है। दूसरी ओर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भारतीय जनता पार्टी नीत एनडीए सरकार है जो बिना किसी भेदभाव के सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत पर राजस्थान सहित समग्र राष्ट्र के कल्याण एवं विकास के लिए काम कर रही है। गृह जिले को संभाल नहीं पा रहे मुख्यमंत्री: सांसद चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत बलात्कार जैसे जघन्य अपराध को भी राजनीति का रंग देते है। जोधपुर में रविवार को हुई गैंग रेप की घटना हमारे सभ्य समाज पर कलंक है।

गहलोत, मुख्यमंत्री जैसे गरिमामय पद पर बैठे है लेकिन एक नाबालिग बच्ची के साथ हुई दिल दहला लेने वाली घटना में भी राजनीति ढूंढ रहे हैं। वे अपनी असफलता का ठीकरा दूसरों के माथे मढ़ना चाहते है, जो कि निम्नस्तरीय व्यवहार है। गत साढ़े चार वर्षों में गहलोत और उनकी सरकार गर्त में डूब चुकी अपनी कानून व्यवस्था को दूरस्त नहीं कर पाई, वरना इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने से पहले अपराधी सौ बार सोचते। सांसद चौधरी ने कहा कि नहीं सहेगा राजस्थान के तहत लूट खसोट की सरकार को नहीं सहेगा राजस्थान, महिलाओं पर अत्याचार नही सहेगा राजस्थान, दलितों पर अत्याचार नहीं सहेगा राजस्थान, तुष्टिकरण की सरकार नहीं सहेगा राजस्थान, झूठ का बाजार और अवैध खनन नहीं सहेगा राजस्थान सहित विभिन्न स्लोगन के माध्यमों से भाजपा की ओर से आगामी दिनों में पाली जिले सहित प्रदेश भर में कांग्रेस सरकार के खिलाफ आंदोलन धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

इस दौरान ज़िला महामंत्री सुनील भंडारी, ज़िला महामंत्री मोहन जाट, ज़िला उपाध्यक्ष सुरेश चौधरी, ज़िला कोषाध्यक्ष राम किशोर साबु, ज़िला प्रवक्ता त्रिलोक पटेल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल ओझा, पुखराज पटेल, भवर चौधरी, हेमंत सिंह, आईटी सेल ज़िला संयोजक मुकेश नाबरिया, गुंदोज मण्डल अध्यक्ष मंगलराम प्रजापत सहित प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकार मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles