24 C
Innichen
Wednesday, July 2, 2025

निंबाहेड़ा में युवा कांग्रेस व एनएसयूआई ने डॉक्टर्स डे पर किया चिकित्सकों का सम्मान

निंबाहेड़ा, राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर निंबाहेड़ा में युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई पदाधिकारियों ने स्थानीय ज़िला चिकित्सालय पहुंचकर डॉक्टर्स का सम्मान किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में सेवाएं दे रहे डॉक्टर्स को उपरणा ओढ़ाकर और पेन भेंट कर उनका सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने निंबाहेड़ा क्षेत्र की जनता को दी जा रही चिकित्सकीय सेवाओं की सराहना करते हुए सभी चिकित्सकों के योगदान की प्रशंसा की।

डॉक्टर्स को दी शुभकामनाएं, सेवाओं की सराहना

उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि डॉक्टर्स समाज की रीढ़ हैं और उनका समर्पण प्रेरणादायक है। कार्यक्रम के माध्यम से उन्होंने डॉक्टर्स को धन्यवाद देते हुए डॉक्टर्स डे की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में शामिल पदाधिकारी

इस अवसर पर युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष दिग्वेंद्र प्रताप सिंह, किराना व्यापार संघ एवं अग्रवाल समाज अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रोमिल चौधरी, साजन सोनी, निवर्तमान छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज शर्मा, नगर सचिव सुरेश मीणा, NSUI ब्लॉक अध्यक्ष संजय उपाध्याय, नगर अध्यक्ष रोहित जाजू, उपाध्यक्ष राघव लड्डा, शाहरुख खान, विनय पटेल, विशाल वर्मा, लोकेश धाकड़, भंवर सिंह शक्तावत, दिलखुश मीणा, नवरत्न प्रजापत, आदित्य पहाड़िया, राजेश चारण, आशुतोष टांक, जतिन शर्मा, यश मंघनानी, राहुल सुथार, हरिकिशन माली, समरथ रैगर सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles