15.7 C
Innichen
Thursday, July 3, 2025

पूर्व मंत्री आंजना ने डॉ.मनमोहन सिंह के साथ बिताए अविस्मरणीय पलों को साझा करते हुए उनकी उपलब्धियां बताई

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

निंबाहेड़ा : निंबाहेड़ा में यहां पेच एरिया स्थित ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कार्यालय पर रविवार को दोपहर 12:30 बजे ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन होने पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि सभा के दौरान डॉ मनमोहन सिंह के साथ अपने अविस्मरणीय पलों को साझा करते हुए पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने कहा कि एक बार सांसद चुनाव के समय सन 1998 में मुझे भी कुछ कर्मठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की समस्याओं को लेकर हमारी कांग्रेस नेता सोनिया गांधी जी के मार्फत डॉक्टर मनमोहन सिंह जी से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। उनकी साधारणता एवं सादगी को देखकर मैं काफी प्रभावित हुआ था। सादा जीवन और उच्च विचारों के धनी मनमोहन सिंह जी ने मेरी बात को शालीनता से सुना और मेरे प्रस्ताव को उचित मानकर निर्णय लिया। जब पूरा विश्व आर्थिक संकट से जूझ रहा था उस आर्थिक संकट के दौर से भारत भी गुजर रहा था उस समय डॉक्टर मनमोहन सिंह जी ने वित्त मंत्री रहते हुए देश की अर्थ व्यवस्था को संभाला और देश को एक नई दिशा प्रदान की जिससे भारत आर्थिक मंदी से बाहर आया और देश में बहुआयामी विकास के मार्ग प्रशस्त हुए।

उन्होंने प्रधानमंत्री रहते हुए देश की जनता को कई महत्वपूर्ण सौगातें दी जिसमें अन्नदाताओं के कर्ज माफी, ग्रामीण क्षेत्र की जनता को आर्थिक संबल प्रदान करने हेतु महानरेगा योजना, देश में गरीबी रेखा में जीवन यापन करने वाले आम जन के लिए खाद्य सुरक्षा योजना, देश के प्रत्येक बालक बालिका को शिक्षित करने हेतु शिक्षा का अधिकार,देश की जनता को सूचना का अधिकार इत्यादि योजनाएं लागू की। देश एवं विदेश में कई बड़ी बड़ी उपाधियों से नवाजे गए डॉक्टर मनमोहन सिंह को यह गौरव भी प्राप्त है कि वह भारत के एकमात्र प्रधानमंत्री हैं जिनके हस्ताक्षर भारतीय नोटों पर भी आ चुके हैं। मनमोहन सिंह पूर्व में भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रह चुके हैं उस समय उनके हस्ताक्षर भारत के नोटों पर आते थे।

श्रद्धांजलि सभा में नगरपालिका निंबाहेड़ा के निवर्तमान अध्यक्ष सुभाष चन्द्र शारदा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सम्पत धाकड़, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम लाल झंवर, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बंशीलाल राईवाल, नगरपालिका के निवर्तमान उपाध्यक्ष परवेज़ अहमद, विधानसभा क्षेत्र युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं निवर्तमान पार्षद रविप्रकाश सोनी, जिला फुटबॉल संघ चित्तौड़गढ़ के कोषाध्यक्ष मनोज पारख, उपाध्यक्ष एवं निवर्तमान पार्षद मोहम्मद कुरैशी, जिला कांग्रेस महासचिव एवं सरपंच भोपराज टांक,जिला कांग्रेस महासचिव मनोहर सिंह मीणा, रामगोपाल वैष्णव,जिला सचिव नुसरत खान, पंचायत समिति सदस्य एवं कांग्रेस मण्डल अध्यक्ष पिंकेश जैन, विधानसभा क्षेत्र युवा कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजना, नगर महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनीता पारख, निंबाहेड़ा खाद्य एवं किराना व्यापार संघ अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष दिग्वेंद्र प्रताप सिंह, मुकेश पारख, अधिवक्ता अरविंद गोयल, निवर्तमान पालिका पार्षद फिरदौस बी, जावेद खान, राजेश जैन, रोमी पोरवाल, नितेश लोट, पूर्व पार्षद शांति लाल लाडना, माणक लाल साहू, नीलू शर्मा व मुन्नी देवी,

सलमा खान, विंध्या नायक,उषा साहू, सोनल मेघवाल, ब्रह्मलाल उपाध्याय, हाजी एजाज़ अहमद,वेणीराम जाट, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रोमिल चौधरी, ज्ञान चंद्र पालेचा, अजित जैन, जिला फुटबॉल संघ सचिव फैसल खान,बाबू खां मेव, नितेश आंजना, मोहम्मद अली,दिनेश गुप्ता,रशीद खान,फरीद खान,गोविंद गग्गड़, शरीफुद्दीन मंसूरी,श्याम अग्रवाल,राकेश जाजपुरा, अभय बाफना, यशवन्त सेन, गणपत आंजना, राजेश अस्तोलिया, गुलशेर खान, चांदमल सोनावा, विकास धाकड़, समरथ रैगर, राकेश कुमावत, राजू चारण, इलियास गौरी, रविन्द्र मेघवाल, रतन लाल मेघवाल, मदन नाथ सोनगरा, संतोष उपाध्याय, लोकेश माली, श्रवण आंजना, प्रहलाद खटीक, छोगा लाल तेली, हरिकिशन माली,हितेश भराड़िया, राहुल सुथार आशुतोष टांक, विष्णु मीणा, नारायण रेबारी,कार्यालय प्रभारी ज़ाकिर हुसैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन,जन प्रतिनिधिगण, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी गण एवं गणमान्यजन उपस्थित थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles