जयपुर। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद, नई दिल्ली द्वारा राजस्थान में महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में श्रीमती लक्ष्मी सोलंकी की नियुक्ति की गई है। यह नियुक्ति परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण माँगरिया, प्रदेश अध्यक्ष जगदीश मीणा और महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष सुषमा बारूपाल की सहमति व अनुशंसा के बाद की गई।
लगातार सामाजिक कार्यों को मिला सम्मान
निंबाहेड़ा (जिला चित्तौड़गढ़) निवासी लक्ष्मी सोलंकी अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के सामाजिक उत्थान के लिए लंबे समय से कार्यरत रही हैं। उनके सक्रिय योगदान और सामाजिक सेवाओं को देखते हुए परिषद द्वारा उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रदेश महामंत्री ने दी जानकारी
प्रदेश महामंत्री देवीलाल बेरवा ने जानकारी देते हुए बताया कि लक्ष्मी सोलंकी की नियुक्ति से संगठन को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि लक्ष्मी सोलंकी सामाजिक जागरूकता, महिला सशक्तिकरण और वंचित वर्गों के कल्याण में निरंतर सक्रिय रही हैं।
जिलेभर से मिल रही शुभकामनाएं
लक्ष्मी सोलंकी को इस पद पर नियुक्ति मिलने पर चित्तौड़गढ़ जिले के अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं द्वारा शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण माँगरिया, प्रदेश अध्यक्ष जगदीश मीणा, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुषमा बारूपाल व अन्य पदाधिकारियों के प्रति आभार भी व्यक्त किया।