निम्बाहेड़ा : निम्बाहेड़ा पेच एरिया स्थित ब्लाॅक एवं नगर कांग्रेस कार्यालय पर मंगलवार को सुबह 8ः00 बजे 77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना द्वारा ध्वजारोहण किया गया। तदपश्चात सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने महापुरुषों की तस्वीरो पर माल्यार्पण कर नमन किया तदुपरान्त ध्वजारोहण किया।

मंत्री आंजना ने उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, गणमान्यजनो एवं मीडियाकर्मीयों को संबोधित करते हुए मंत्री आंजना ने कहा कि यह हमारा राष्ट्रीय पर्व है आज के इस पावन अवसर पर हमें जाति पांति एवं धर्म का भेदभाव भूलाकर सिर्फ और सिर्फ राष्ट्र धर्म को अपनाने की सौगंध लेना चाहिये और राष्ट्र धर्म को ही अपना सर्वस्व मानना चाहिये तभी तो हम अनेकता में एकता-भारत की विशेषता के मूल मंत्र को साकार कर पांएगे।

भारत देश की आजादी के लिए अनेक महापुरूषों एवं स्वतंत्रता सैनानियों ने संघर्ष कर आजादी दिलाई। इन सब महान सपूतों के त्याग और बलिदान की बदौलत ही आज हम आजाद हुए हैं। हमे इस आजादी के महत्व को समझते हुए देश की एकता,अखंडता और कौमी एकता भी बनाए रखना है। हमे एसा वातावरण बनाए हमारी राष्ट्रीयता उपर रहे हमारा तिरंगा उपर रहे।

इस अवसर पर ब्लाॅक कांग्रेंस अध्यक्ष सम्पतलाल धाकड़, नगरपालिका अध्यक्ष सुभाषंचद्र शारदा, पूर्व ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष पुरूषोत्तमलाल झंवर, पालिका उपाध्यक्ष परवेज अहमद, पूर्व विधानसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष एवं पार्षद रविप्रकाश सोनी, जिला आयेाजना समिति सदस्य एवं पार्षद मनोज पारख, जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष धीरज नगरिया, विधानसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष जसवंज सिंह आंजना, जिला क्रीड़ा परिषद सदस्य मुकेश पारख, जिला 15 सुत्रीय कमेटी सदस्य नुसरत खान, जिला पेंशनर समाज के वरिष्ठ प्रबोध शर्मा, उपाध्यक्ष ओकाफ सदर एवं पार्षद सलीम चाचा, किराणा एवं खाद्य व्यापार संघ अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, जिला एसटी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मनोहर सिंह मीणा, क्रेता व्यापार संघ अध्यक्ष बाबुलाल आंजना, पूर्व ओकाफ सदर सौकत खा मेव, जिला फुटबाॅल संघ सचिव फेसल खान, मसूरी समाज सदर हाजी बदरूदीन मसूरी, प्रमुख व्यवसायी गोपाल नरेड़ी, वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश गोयल, अधिवक्ता लक्ष्मण सिंह सोलंकी पालिका के वरिष्ठ पार्षद बंशीलाल राईवाल, राजेश सांड, शमशु कमर, ओम शर्मा, रोमी पोरवाल, राधाकिशन गवारिया, नितेश लोठ, निलोफर मेव, फिरदौस बेगम, पार्षद प्रतिनधि नितिन नागोरी, अहमदनुर, तनवीर अहमद, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष योगेश बाहेती, रामलाल खटीक, हिम्मत सिंह कुमावत, रामगोपाल वैष्णव, मोहनलाल वीरवाल, फरीद खान, रशीद खान, मंसूर अली बोहरा, अजगर खान, जीवनधर पाटनी, कन्हैयालाल शर्मा, सुरेश जाट, शोभाराम जाट, भंवरलाल मेनारिया, रामचंद्र मीणा, उदयराम पहाडिया, लोंकेश खटीक, रमेश खटीक, इनायत अली, शिवलाल भराडिया, गोपाल नगरिया, बिहारीलाल सोलंकी, खलील खान, तौफिक खान, हिरालाल गायरी, चुन्नीलाल बुनकर, भगवतीलाल प्रजापत, चांदमल सोणावा, शौकिन टेलर, ब्रम्हलाल उपाध्याय, भोलाराम मारवाड़ी, सुरेश कृपलानी, मोहम्मद अली, अतुल रावत, दिलखुश मीणा, नाथुलाल जटिया, शान्तिलाल लाडना, ज्ञानचंद पालेचा, साबिर खान, महावीर पालेचा, नानुराम लोहार, हितेश भराडिया, कंवरलाल पटेल, मोती पूर्सवानी, बाबु खा मेव, डाॅ रहमान खान, जफर खान, शान्तिलाल लाडना, केलाश आर्य, ईशाक मेव, अम्बालाल पाराशर, गुडु खान, धनराज धाकड़, पूरण जैन, अशोक शर्मा, जहांगीर मंसूरी, मोहम्मद हसन शेख, सुनील धाकड़ बेनीपुरिया, आशुतोष टांक, श्रवण आंजना, मंजू तेली, सुधा जयसवाल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण, अग्रीम संगठनों के पदाधिकारीगण, गणमान्यजन उपस्थित थे।


