कार्तिक पूर्णिमा पर शोभायात्रा का भव्य आयोजन
निंबाहेड़ा: कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री बजरंग व्यायामशाला, विश्रामघाट निंबाहेड़ा द्वारा नगर में भव्य शोभायात्रा और अखाड़ा प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया।

पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना की ओर से हुआ स्वागत
पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की ओर से बुधवार शाम 6:30 बजे नया बाजार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा की। इस दौरान नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बंशीलाल राईवाल और क्रेता व्यापार संघ के पूर्व अध्यक्ष बाबूलाल आंजना ने रथ में विराजित श्री बजरंग बली की तस्वीर पर माल्यार्पण कर नमन किया। उन्होंने क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और भाईचारा बनाए रखने की कामना की।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लिया उत्साहपूर्वक भाग
कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा स्थल पर पहुंचने पर श्री बजरंग व्यायामशाला विश्रामघाट समिति के पदाधिकारियों ने कांग्रेसजनों का साफा बंधवाकर और उपर्णा ओढ़ाकर स्वागत किया।

कार्यक्रम में अनेक कांग्रेसजन रहे मौजूद
इस अवसर पर नगर सेवादल के मुख्य संगठक दिनेश गुप्ता, नगर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष शमशू कमर मंसूरी, महासचिव ओम प्रकाश शर्मा, सचिव ओम प्रकाश बाहेती, प्रवक्ता रवि जाजपुरा, आईटी सेल संयोजक मोहम्मद अली मंसूरी, पूर्व पार्षद शांतिलाल लाडना, यू.एस. शर्मा, जय सिंह मीणा, मुकेश माली, गणेश लाल सोनी, आदित्य पहाड़िया, करण जीनगर, जतिन शर्मा, कमलेश मीणा, आशुतोष टांक और कांग्रेस कार्यालय प्रभारी ज़ाकिर हुसैन सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे


