14 C
Innichen
Saturday, August 30, 2025

किसान अन्नदाता ही नहीं, भारत का भाग्य विधाता भी – सांसद चौधरी

*पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री ने रोहट में किसान सम्मान निधि लाभार्थी किसानों का संबोधित, कार्यकर्ताओं संग मेरा बूथ-सबसे मजबूत कार्यक्रम में लिया वर्चुअली भाग

पाली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों की चिंता करते हैं। जब भी उनसे लोकसभा कार्यवाही या व्यक्तिगत मिलना होता है तो वे हमेशा कहते हैं कि अपने किसान भाईयों के लिए मुझे कुछ करना है। किसानों के लिए योजनाएं बनाई जाती है। किसानों के अनुसार हीं प्रोजेक्ट बननी चाहिए। प्रधानमंत्री जी की किसानों के प्रति प्रतिबद्धता का ही परिणाम है कि पिछले नौ सालों में किसान भाई-बहनों के प्रति उन्होंने जो काम किया है। वह काफी सराहनीय है। पिछले अनेक वर्षों में इतना काम नहीं हुआ है। किसान भाई बहनों के खाता में हर वर्ष 6 हजार रुपया जाता है। प्रधानमंत्री हमेशा हम लोगों को एक बात कहते हैं कि किसानों की आय दोगुनी होनी चाहिए।


मोदी सरकार के नौ वर्ष पूर्ण के होने के उपलक्ष में महासंपर्क अभियान के तहत राम टिला, रोहट में किसान लाभार्थी सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में पाली सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री पीपी चौधरी ने किसानों से प्रधानमंत्री के बारे में अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि किसान अन्नदाता ही नहीं, भारत का भाग्य विधाता भी है। किसान के बेटों ने सीमाओं की रक्षा की है। भारत को ताकतवर बनाने के लिए किसानों को ताकतवर बनाना होगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की योजनाएं, कार्यक्रम एवं अन्य सारी गतिविधियां सदैव इसी प्रयास में रही हैं कि देश किसान पूरी इच्छाशक्ति से कृषि उद्यमी बनें। कृषि के लिए सबसे अधिक बजट, उत्पादन में बना रिकॉर्ड, एमएसपी में रिकॉर्ड वृद्धि, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड, किसान रेल आदि ऐसी क्रांतिकारी योजनाएं और नवीन रिकॉर्ड कृषि क्षेत्र में हुए हैं।


कांग्रेस ने दिया सिर्फ धोखा: सांसद चौधरी ने कहां कि कृषि और पशुपालन हमारी अर्थव्यवस्था का हमेशा से ही आधार रहे। आज भी यह बात उतनी ही प्रासंगिक है, लेकिन राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने इस किसान वर्ग को पूरे साढ़े चार हासिए पर रखा है। अब यही किसान आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को आइना दिखाएगा। प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनते ही किसानों की सम्पूर्ण कर्जा माफी की जायेगी, जो अभी तक नहीं की गई। आज भी किसान अपनी पूर्ण कर्ज माफी का इंतजार कर रहा है। कांग्रेस ने प्रदेश में सरचार्ज, फ्यूल चार्ज न बढ़ाने का वादा किया था, लेकिन कांग्रेस की सरकार बनते ही बिलों में वृद्धि करके किसानों की कमर तोड़ दी। इसके साथ ही बिजली कटौती करके किसानों के साथ में धोखा किया जा रहा है। दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 9 साल के कार्यकाल में किसानों की रीढ़ को मजबूत करने का काम किया ह।. देश की अर्थव्यवस्था में किसानों की एक महत्वपूर्ण भूमिका होती है और इसे मोदी सरकार ने बखूबी समझा है। केंद्र सरकार ने किसानों के लिए ऐसी योजनाएं लागू की जिससे आज किसान कर्ज माफी की नहीं बल्कि कर्ज मुक्ति की ओर बढ़ रहा है।


मेरा बूथ-सबसे मजबूत में कार्यकर्ताओं संग जुड़े: इससे पहले सांसद चौधरी रोहट मण्डल के बूथ संख्या 193 पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मेरा बूथ-सबसे मजबूत कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़े। कार्यक्रम के बाद सांसद चौधरी ने कार्यकर्ताओं को एकजूटता का संदेश देते हुए कहा कि चुनाव के अंतिम लड़ाई बूथ स्तर पर ही लड़ी जाती है। ऐसे में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के उद्बोधन से राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ विकसित भारत के संकल्प सिद्धी का अमूल्य मंत्र मिला है। भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं के मन को ‘राष्ट्रहित सर्वोपरि’ की भावना से दीप्त करने के लिए सांसद ने प्रधानमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को बूथ को मजबूत कर भाजपा को आगामी चुनावों में जीत हासिल करवाने का आह्वान किया।


उक्त कार्यक्रमों में विधायक ज्ञानचंद पारख, प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा ओपी यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष किसाना मोर्चा खीमाराम चौधरी, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा दिग्विजय सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल ओझा, मण्डल अध्यक्ष प्रतापसिंह, घीसूसिंह राजपुरोहित, देवाराम पटेल, जगदीशसिंह, गंगादान चारण, पेमाराम विश्नोई, बाबूसिंह ढाबर, केशरसिंह, विक्रमसिंह, मानवेन्द्रसिंह, लूणाराम पालीवाल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय किसान उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles