निंबाहेड़ा: राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने निंबाहेड़ा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोहरलाल वीराणी के देहावसान पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
इस दौरान उन्होंने कहा कि पूर्व पालिकाध्यक्ष वीराणी के निधन से कांग्रेस पार्टी एवं समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। साथ ही पार्टी ने एक सच्चा और समर्पित वरिष्ठ कांग्रेसी नेता खो दिया है।
पूर्व पालिकाध्यक्ष मनोहरलाल वीराणी के निधन पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सम्पत धाकड़, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बंशीलाल राईवाल, निवर्तमान पालिका अध्यक्ष सुभाषचंद्र शारदा, पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष परसराम कृपलानी, पालिका उपाध्यक्ष परवेज़ अहमद, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष अच्छू खान एवं कांग्रेसजनों ने भी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।