भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, हजारों कार्यकर्ताओं ने दिया विरोध का संदेश!
निंबाहेड़ा: राजस्थान की राजनीति में उस वक्त हलचल मच गई जब भाजपा मंत्री अविनाश गहलोत ने भारत रत्न स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी के खिलाफ विधानसभा में अमर्यादित टिप्पणी कर दी। इस पर विरोध जताने वाले कांग्रेस विधायकों को सदन से निलंबित कर दिया गया, जिससे पूरे प्रदेश में भारी आक्रोश फैल गया।
इसके खिलाफ राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर सोमवार को जयपुर विधानसभा का ऐतिहासिक घेराव किया गया। हजारों की संख्या में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और तानाशाही रवैये पर तीखा विरोध जताया।
निंबाहेड़ा–छोटीसादड़ी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बड़ी भागीदारी 🚩
इस विरोध प्रदर्शन में निंबाहेड़ा–छोटीसादड़ी विधानसभा क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में कांग्रेसजन जयपुर पहुंचे और पार्टी नेतृत्व के साथ कदम से कदम मिलाकर विरोध दर्ज कराया। ब्लॉक कांग्रेस, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एकजुटता के साथ भाजपा सरकार को घेरते हुए लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने की शपथ ली।
कांग्रेस का सख्त संदेश – लोकतंत्र की हत्या नहीं सहेंगे, लड़ाई जारी रहेगी!
कांग्रेसजनों ने इस घेराव के दौरान स्पष्ट कर दिया कि लोकतांत्रिक मूल्यों पर कोई भी हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ऐलान किया कि अगर सरकार ने अपनी तानाशाही नीतियों को नहीं बदला तो संघर्ष और तेज किया जाएगा।
भाजपा सरकार को चेतावनी – कांग्रेस की लड़ाई अब सड़कों से लेकर सदन तक जारी रहेगी!