19 C
Innichen
Tuesday, June 17, 2025

एन.एस.यू.आई. प्रदेशाध्यक्ष जाखड़ के प्रथम बार चित्तौड़गढ़ आगमन पर निंबाहेड़ा एन.एस.यू.आई. परिवार के पदाधिकारियों ने किया आत्मीय स्वागत अभिनंदन

छात्र संघ चुनाव को लेकर कलेक्ट्रेट पर घेराव कर ज्ञापन सौंपा

निंबाहेड़ा: निंबाहेड़ा एन.एस.यू. आई.परिवार के पदाधिकारियों ने एन. एस.यू.आई. प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़ के प्रथम बार चित्तौड़गढ़ आगमन पर बुधवार को दोपहर 2 बजे गंगरार टोल प्लाजा पर किया आत्मीय स्वागत अभिनंदन किया। निंबाहेड़ा विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजना के नेतृत्व में बुधवार को दोपहर 2 बजे गंगरार टोल प्लाजा पर जोधपुर से चित्तौड़गढ़ आगमन पर एवम् छात्र संघ चुनाव को लेकर एक दिवसीय दौरे पर आए एन. एस. यू.आई. प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़ का समस्त उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर आत्मीय स्वागत अभिनंदन किया गया। तत्पश्चात् गंगरार टोल प्लाजा से प्रदेशाध्यक्ष जाखड़ और चित्तौड़गढ़ के समस्त एन. एस. यू. आई. पदाधिकारीगण काफिले के साथ ज़िला कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे वहां छात्र संघ चुनाव करवाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव कर प्रदर्शन किया तथा महामहिम राज्यपाल के नाम ज़िला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

इस अवसर पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रोमिल चौधरी, साजन सोनी,युवा कोंग्रेस अध्यक्ष दिग्वेंद्र प्रताप सिंह, किराना व्यापार संघ अध्यक्ष आशीष अग्रवाल,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष संजय उपाध्याय, नगरपालिका पार्षद नितेश लोट,एवम एन.एस.यू.आई.से भंवर सिंह,अनिल प्रजापत,सूरज मीणा,राघव लढ़ा,रोशन कुमावत,मुकेश धाकड,आशीष अग्रवाल,अर्पित आंजना,विपिन आंजना,समरथ रैगर, कन्हैया लाल धाकड़, शाहरूख खान,विपिन सोनी,रोहित जाजू,आशीष,सौरभ जैन,जसवंत,आदित्य पहाड़िया,हरिकिशन, संजय गायरी, एवम् राहुल सुथार सहित बड़ी संख्या में एन. एस. यू. आई. के कार्यकर्त्तागण उपस्थित थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles