-9 C
Innichen
Wednesday, January 21, 2026

कांग्रेसजनों ने सूचना तकनीक और दूरसंचार क्रांति के जनक एवं भारत रत्न स्व.राजीव गांधी को अर्पित किये श्रध्दासुमन एवं मनाया सद्भावना दिवस

निम्बाहेड़ा : निंबाहेड़ा में यहां भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व.राजीव गांधी की जन्म जंयति सद्भावना दिवस के अवसर पर रविवार को कांग्रेसजनों ने राजीव नगर (कासोद कच्ची बस्ती) टेंपो चौराहा पर स्थित स्व. राजीव गाँधी जी की आदमकद प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर देश के लिये दिये गए उनके बलिदान एवम् योगदान को याद किया। उपस्थितजनों ने भारत रत्न राजीव गांधी अमर रहे के गगन भेदी नारे लगाए।

इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष सुभाषचंद्र शारदा, पालिका उपाध्यक्ष परवेज अहमद जिला आयोजना समिति सदस्य एवं पार्षद मनोज पारख, विधानसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजना, जिला 15 सुत्रीय कमेटी सदस्य नुसरत खान, रामगोपाल वैष्णव, पार्षद प्रतिनिधि अहमदनूर, पूर्व पार्षद शोभाराम जाट, बिहारीलाल सोलंकी, अहमद हुसैन, डॉक्टर रहमान खान जफर खान, रशीद खान, मोहम्मद हसन शैख, पूरण आंजना, इकबाल हुसैन, नीलगर, मोहम्मद शफी लोहार, जहांगीर मंसूरी, शकील खान, अजीज खान, साजिद खान, इकबाल नीलगर, भूरा भाई,मांगूलाल बागरिया, शहादत खान एवम् विधायक कार्यालय सहायक एवम कच्ची बस्ती विकास समिति संयोजक ज़ाकिर हुसैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन, जनप्रतिनिधिगण, अग्रीम संगठनों के पदाधिकारीगण, वार्ड के गणमान्यजन उपस्थित थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles